पट्टी: तिवीपुर गांव में सर्पदंश से मासूम की मौत, जनसत्ता दल जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने परिजनों को बंधाया ढांढस
पट्टी क्षेत्र के ग्राम तिबीपुर में सर्पदंश से चार वर्षीय मासूम कार्तिक पाल की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया गया कि 24 जुलाई की रात कार्तिक अपने भाई-बहनों के साथ घर में बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान एक कोबरा सांप ने उसे डस लिया। बच्चे के रोने पर परिजन जाग गए और तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित