कटकमदाग: कृष्णानगर में कुएं से मिला महिला का शव, परिजनों ने मंगेतर पर लगाया हत्या का आरोप
आज दिन बुधवार को सुबह सात बजे कटकमदाग थाना क्षेत्र के कृष्णानगर रेलवे पटरी के पास कुंआ में एक महिला का शव देखा गया जिसकी सूचना स्थानीय नागरिकों ने कटकमदाग थाना को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा शव की पहचान सानिया खातुन पिता मोहम्मद जैनुल मसरातु निवासी के रुप में की गई