कटकमदाग: कटकमदाग प्रखंड के ग्राम बांका निवासी बसंत यादव रामनवमी- 2025 के अध्यक्ष चुने गए, ग्रामीणों में उत्साह
हजारीबाग की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ऐतिहासिक रामनवमी- 2025 के अध्यक्ष हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड के ग्राम बांका निवासी बसंत यादव चुने गए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा है कि इस रामनवमी नशा मुक्त मनाया जायेगा तथा ग्रामीण इलाकों से आनेवाले भक्तों विशेष कर महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों को कोई तकलीफ़ न हो यह सुनिश्चित किया जायेगा।