टापरी: किन्नौर के रुंनंग नाले में मलवे की भयंकर बाढ़ आई, राष्ट्रीय उच्च मार्ग अवरुद्ध, वाहनों की आवाजाही ठप
Tapri, Kinnaur | Jul 21, 2025 जनजातीय ज़िला किन्नौर के टापरी उपतहसील के अंतर्गत रुंनंग नाले में सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास भयंकर मलवे का काले पानी की बाढ़ आई है।जिसकारण रुंनंग नाले के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पूरी तरह अवरुद्ध हुआ है।ऐसे में ज़िला प्रशासन ने इस जगह पर वाहनों की आवाजाही को पूर्ण रूप से रोका है।ताकि मौके वाहनो चालको के जान की हानि न हो।फिलहाल बाढ़ से नुकसान नहीं हुआ है।