टापरी: किन्नौर के पागल नाला समीप सड़क को प्रशासन ने किया बहाल, वाहनों की आवाजाही शुरू
Tapri, Kinnaur | Jul 21, 2025 ज़िला किन्नौर के पागल नाला समीप सोमवार सुबह करीबन 8:20 बजे के आसपास मलवे की भयंकर बाढ़ आई।जिसके बाद मौके पर सड़क मार्ग (NH-5) अवरुद्ध हुआ था।जिसे प्रशासन ने सोमवार सुबह करीबन 10 बजे के आसपास सड़क से मलवा हटाकर सड़क को पूरी तरह बहाल किया है।जिसके बाद मौके पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई है।लेकिन अभी भी पागल नाला में मलवा गिरने का लगातार खतरा बना हुआ है।