टापरी: किन्नौर के पागल नाला में मलवे की बाढ़ आई, NH-5 हुआ अवरुद्ध, वाहनों की आवाजाही ठप
Tapri, Kinnaur | Jul 21, 2025 किन्नौर के पागल नाला में सोमवार सुबह करीबन 8:20 बजे के आसपास भयंकर मलवे की बाढ़ आई है। ऐसे में मौके पर NH-5 पूरी तरह अवरुद्ध हुआ है. और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी लम्बी कतारे लगी हुई है। फिलहाल इस बाढ़ के दौरान किसी के जान की हानि नहीं हुई है। लेकिन सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई है। वहीं NH-5 प्राधिकरण सड़क बहाली हेतू लगातार प्रयासरत है।