मीनापुर: परमजीवर पंचायत के चक्की गांव में समूह लोन से परेशान एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी ।
परमजीवर पंचायत के चक्की गांव में समूह लोन से परेशान एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी । शनिवार की शाम पुलिस ने घर से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है । ग्रामीणों ने बताया कि 35 वर्षीय चंदेश्वर राय की पत्नी समूह से लोन ली थी । लोन चुकता नहीं करने के कारण पति पत्नी में हमेशा झगड़ा होता था । तंग आकर पत्नी मायके चली गई थी