मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस लाइन में एसपी सत्यनारायण ने एक्शन मोड में परेड से बैरकों तक व्यवस्थाओं की कड़ी परीक्षा ली
कौशाम्बी में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को लगभग 8 बजे पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने पुलिस लाइन पहुंचकर साप्ताहिक परेड की सलामी ली और जवानों के अनुशासन, फिटनेस तथा कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी के निरीक्षण के दौरान पूरे परिसर में सख्ती और अनुशासन का माहौल दिखाई दिया।