बहराइच: साइगांव में बाइक की टक्कर से किशोर की मौत, जांच जारी
बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। गणेश तिवारी साइकिल से घर लौट रहा था। तभी साइगांव के पास एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल गणेश को लखनऊ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी