बोध गया: बोधगया से विश्व शांति के लिए बौद्ध भिक्षुओं की पदयात्रा रवाना, सारनाथ के लिए हुए रवाना
Bodh Gaya, Gaya | May 12, 2026 भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया से मंगलवार की सुबह 7 बजे विश्वशांति और मानव कल्याण के संदेश के साथ बौद्ध भिक्षुओं द्वारा “वॉक फॉर वर्ल्ड पीस” पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में विभिन्न देशों से आए बौद्ध भिक्षु एवं श्रद्धालु शामिल हुए। बीटीएमसी कार्यालय के समीप से पदयात्रा की शुरुआत हुई। पदयात्रा बोधगया से सारनाथ तक निकाली जा रही है।