दिघवारा: अवतारनगर में फल से लदी पिकअप पलटी, चालक और उप चालक बाल-बाल बचे
Dighwara, Saran | Apr 29, 2025 मंगलवार को एक बजे एक पिकअप पलट जाने का घटना प्रकाश में आया।घटना अवतारनगर थाना के समीप का है।जहा छपरा ओर से फल लेकर मुजफ्फरपुर जा रही पिकअप भान का चालक संतुलन खो बैठा।जिसमे पिकअप भान डिवाइडर से टकरा चारोखाने चित हो गई।जिसकी आवाज सुन लोगों में भगदड़ मच गई।जिसके बाद पुलिस और आस पास के लोग पहुंच चालक आदि को सुरक्षित निकाल गाड़ी खड़ा किया।कोई खास हताहत नहीं हुआ।