पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार से कहा,हम लोग नाचने गाने के लिए थोड़ी है
सोमवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को जमकर खरी खोटी सुनाई। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन में मन नहीं लग रहा है तो हम लोग आपका मन बहलाने के लिए नाचने गाने के लिए थोड़ी हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि मीडिया पर से कब्जा छुड़वाने चले थे और अब सीएम नीतीश कुमार पर ही कब्जा हो गया।