पटना ग्रामीण: मिलर स्कूल मैदान में विश्वकर्मा हुंकार रैली का किया गया आयोजन
मिलर स्कूल के मैदान में सोमवार को विश्वकर्मा हुंकार रैली का आयोजन किया गया।।जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आये समाज के लोगों ने राजनीतिक भागीदारी के लिए एकजुटता पर जोर दिया। भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद विश्वकर्मा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ई,स्वर्णकार,ठठेरा,लोहार,प्रजापति,कसेरा समाज की आबादी 8 प्रतिशत है।