देेेवरिया: एकौना थाना क्षेत्र के बिशनपुर बगही गांव में दबंगों ने पिता और दो पुत्रों पर किया हमला, सभी घायल, जांच में जुटी पुलिस
देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के बिशनपुर बगही गांव में रविवार की शाम को 5:00 बजे दबंगों ने अमरजीत सिंह के ऊपर हमला कर दिया।जिनको बचाने उनके बड़े पुत्र राजकुमार सिंह छोटे पुत्र रघु राज प्रताप सिंह पहुंचे तो उनको भी हमलावरों ने घायल कर दिया। तीनों को समीप के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां राजकुमार की हालत गंभीर देख देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।