छतरपुर नगर: छतरपुर के महोबा रोड स्थित ब्यूटी पार्लर के बाहर सांडों की 'गैंगवार', CCTV वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
छतरपुर शहर के महोबा रोड स्थित बनी-ठनी ब्यूटी पार्लर के बाहर देर रात सांडों के बीच हुई जोरदार लड़ाई का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार कि शाम 4 बजे वायरल हो रहा है। वीडियो में चार सांड एक सांड को घेरकर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। लड़ाई के दौरान सांडों ने दुकान के बाहर लगे लोहे के गेट और अन्य सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे नुकसान हुआ।