कांके: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Kanke, Ranchi | Aug 1, 2025 झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि मानसून सत्र आज से शुरू होने वाला है, जो 7 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र के 5 कार्यदिवस होंगे। वहीं 4 अगस्त को अनुपूरक बजट सरकार द्वारा पेश किया जायेगा। इस मानसून सत्र के दौरान सरकार के द्वारा कई महत्वपूर्ण विधेयक लाये जा सकते हैं।