ब्यावरा: हबीपुरा में ज़मीन विवाद में सोशल इन्फ्लुएंसर पूजा प्रजापति के परिजनों से मारपीट
ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र के हबीपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पूजा प्रजापति के परिवार की महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। ब्यावरा सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह 9:00 बजे करीब बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।