हटा: अमझिर के पास पेड़ से बिजली लाइन टकराई,इंडियन लिजार्ड गोह की मौत,बिजली अमला मौके पर
Hatta, Damoh | Jun 9, 2026 मड़ियादो रजपुरा मार्ग पर अमझिर के पास पेड़ से बिजली लाइन तार टकरा गए जिससे पेड़ में करंट आ गया,पेड़ की डाल पर बैठी इंडियन लिजार्ड गोह की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई आज मंगलवार सुबह 11 बजे बिजली कर्मचारी मौके पर पँहुचे लाइन मेंटिनेंस कार्य किया और पेड़ की डाल काटकर बिजली लाइन को हटाया