स्वच्छ रक्सौल के द्वारा संचालित महिला शेल्टर होम एवं प्रशिक्षण केंद्र में एक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 57 बच्चियों और महिलाओं ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था। जानकारी शुक्रवार शाम करीब 04 बजे मिली।