भीलवाड़ा: बालाजी खेड़ा कच्ची बस्ती में तेज अंधड़ के चलते मकान की चद्दरों की छत गिरी, 7 वर्षीय बच्ची का हाथ टूटा
भीलवाड़ा। शहर के मालोला रोड स्थित 100 फीट बालाजी खेड़ा कच्ची बस्ती में शनिवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने एक बार फिर लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। तेज हवाओं के कारण एक मकान की चद्दरों से बनी छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत पर रखे भारी पत्थर भी नीचे आ गिरे, जिससे बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 7 वर्षीय बच्ची घायल हो गई, जिसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।