बहराइच: खोरिया शफीक में वन्य जीव हमले में मृतक बच्ची सुनीता के घर पहुंचे डीएम, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस
बहराइच जिले में मंगलवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने थाना कोतवाली देहात के ग्राम खोरिया शफीक पहुंचकर विगत 28 नवम्बर की रात्रि वन्य जीव हमले में मृतक सुनीता के घर पहुंचकर बच्ची की मॉ, नाना व मामा तथा अन्य परिजनों से भेंट कर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर सांत्वना दी। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि शासन व जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है।