सिमडेगा: सिमडेगा नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के द्वारा नई दुकानों की स्थापना को लेकर डेली मार्केट का किया भ्रमण
सिमडेगा नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के द्वारा बुधवार को दोपहर 2:00 बजे शहर के डेली मार्केट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नई दुकानों की स्थापना को लेकर स्थल का चयन किया। मौके पर कहा गया कि शहर के बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए इन जगहों पर लॉटरी के माध्यम से दुकान आवंटित किए जाएंगे, ताकि बेरोजगारी की समस्या दूर हो सके।