घाघरा: चपका पंचायत सचिवालय के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Apr 19, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के चपका पंचायत सचिवालय के समीप सड़क दुर्घटना में टोटो ग्राम निवासी सिकंदर आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में ग्रामीणों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया इसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया