पटना ग्रामीण: पटना में राजद प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा- भाजपा का घोषणा पत्र नहीं यह भाजपा का जुमला पत्र है.
बीरचंद पटेल मार्ग स्थित राजद मुख्यालय में राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने भाजपा के घोषणा पत्र पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा -भाजपा का घोषणा पत्र नहीं यह भाजपा का जुमला पत्र है. 76 पेज के बीजेपी घोषणा पत्र में बेरोजगारी ,महंगाई ,किसानो और महिलाओं से जुड़े जनता के मूल मुद्दों की कहीं भी कोई चर्चा नहीं की गई है.