कवर्धा: जिला अस्पताल परिसर में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग का बना अड्डा, वीडियो आया सामने
जिला अस्पताल कवर्धा से एक हैरान करने वाली लापरवाही सामने आई है, जहाँ लोग सरकारी अस्पताल के परिसर में अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज कर रहे हैं। बता दे की जिला अस्पताल परिसर में चार्जिंग की सुविधा का इस्तेमाल निजी वाहनों (स्कूटी) को चार्ज करने के लिए किया जा रहा है, जिससे सरकारी बिजली और संसाधनों को नुकसान हो रहा है।