रॉबर्ट्सगंज: पंचमुखी महादेव मंदिर रौप परिसर में आरएसएस का वन विहार कार्यक्रम हुआ संपन्न
सोनभद्र नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पंचमुखी महादेव मंदिर, रौप परिसर में रविवार दोपहर 12 बजे वन विहार कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों के बीच आत्मीयता, संगठनात्मक समन्वय, प्रकृति संरक्षण और समाज सेवा की भावना को मजबूत करना रहा,इस दौरान खेल, समूह गतिविधियाँ, गीत, परिचय, सामूहिक भोजन और बौद्धिक सत्र आयोजित हुआ