चौपारण (हजारीबाग): मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को चौपारण थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की।