चंदिया: गंगा दशहरा पर कथली नदी में चला स्वच्छता अभियान, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने की सफाई
जिले के चंदिया नगर परिषद क्षेत्र की जीवनदायिनी कथली नदी में गंगा दशहरा के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। आज 7 जून को सुबह करीब 10 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्ष पुरुषोत्तम कोल, उपाध्यक्ष अन्नू भैया, वरिष्ठ नेता चंद्र प्रकाश सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथली नदी की साफ सफाई किये है