बसिया: राशन वितरण के साथ आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बसिया की सभी पंचायतों में शिविर जारी
Basia, Gumla | Apr 8, 2026 आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभुकों को आच्छादित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के सभी पंचायतों में पीडीएस दुकानों पर आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु शिविर संचालित किए जा रहे हैं।इन शिविरों में राशन वितरण के साथ-साथ वीएलई के माध्यम से लाभुकों का ऑन-स्पॉट आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है,जिससे अधिक-से-अधिक लोगों को योजना का लाभ सुनिश्चित की।