शाहनगर: ताला-सारंगपुर सड़क बनी 'दर्द की फैक्ट्री', प्रशासन बेखबर
पन्ना जिले के शाहनगर क्षेत्र में ताला–सारंगपुर सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों से भरी यह सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन के महीनों बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की