मलिहाबाद: माल थाने पर पहुंचे डीसीपी वेस्ट, मलिहाबाद सर्किल के पुलिसकर्मियों के साथ की अहम बैठक
माल थाने पर डीसीपी वेस्ट की मौजूदगी में मलिहाबाद सर्कल के पुलिस कर्मियों के साथ अहम बैठक हुई। इस दौरान आसामाजिक तत्वों और चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले तत्वों से निपटने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। इसी के साथ डीसीपी ने तमाम बातों को लेकर वहां पर पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया।