मलिहाबाद: शिक्षामित्र संघ के तमाम पदाधिकारी ने केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के दुबग्गा आवास पर पहुंचकर बताइ अपनी समस्याएं
शिक्षामित्र संघ के तमाम पदाधिकारी केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के दुबग्गा आवास पर पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री के आवास पर पहुंचने के साथ ही सभी ने अपनी समस्याओं को बताया और इन समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन भी वहां पर मिला। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर भी वहां पर विचार विमर्श किया गया और उनको लेकर बातचीत हुई।