मलिहाबाद: काकोरी में फायरिंग की घटना में घायल पूर्व ब्लाक प्रमुख का हाल-चाल जानने अपोलो अस्पताल पहुंची विधायक जय देवी कौशल
काकोरी में बीते दिनों हुई फायरिंग की घटना में पूर्व ब्लाक प्रमुख गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल सोमवार को अपोलो अस्पताल पहुंची और उनके द्वारा फायरिंग में घायल पूर्व ब्लाक प्रमुख का हाल-चाल जाना गया और मदद का आश्वासन दिया गया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ ठोस एक्शन लिया जाएगा।