उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में डॉक्टर लूटकांड के आरोपियों की तलाश में पहुंची इटावा SOG टीम पर कथित तौर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुमित और अंकित नामक दो कथित बदमाश मारे गए। यह मुठभेड़ शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास हुई बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
.
.
.
.
#Etawah #Shikohabad #UPPolice #Encounter #UttarPradesh
Fatehabad, Agra | Jul 17, 2026