धनघटा: मुडेरा ग्राम प्रधान की अनदेखी पर ग्रामीणों ने खुद बनाई टूटी इंटरलॉकिंग, चंदा जुटाकर कराया मरम्मत कार्य
संतकबीरनगर। जिले के हैसर विकासखंड अंतर्गत गोपीपुर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मुडेरा में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से परेशान होकर खुद ही टूटी हुई इंटरलॉकिंग सड़क की मरम्मत कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी, जिससे आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे थे, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद ग्राम प्रधान द्वारा कोई ठोस कदम न