चरखारी: चरखारी में चार माह से अटैच राशन दुकान का हिसाब नहीं, विक्रेता ने संपूर्ण समाधान दिवस में उठाई मांग
चरखारी निवासी ओम प्रकाश गुप्ता ने एसडीएम धीरेन्द्र कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 25 फरवरी 26 को उदित नारायण तिवारी की मृत्यु के बाद उनकी दुकान से सम्बद्ध रामादेवी सेंगर की दुकान को 11 मार्च 26 को डीएसओ कार्यालय के आदेश पर उनकी दुकान से जोड़ा गया। लेकिन चार माह बीतने के बाद भी विभाग ने न स्टॉक का ब्यौरा दिया और न ही अवशेष खाद्यान्न उपलब्ध कराया।