चक्की: राइफल लाओ रे, आज तो जवही दीयर की सड़क बनकर रहेगी, किसकी औकात कि रोकेगा वाले बयान पर बोले ब्रह्मपुर विधायक
Chakki, Buxar | Apr 11, 2026 चक्की प्रखंड अंतर्गत जवहीं दीयर गांव में निजी जमीन पर सड़क बनाने का आरोप में मंगलवार को हुए विवाद मामले पर ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने शुक्रवार रात्रि 10 बजे एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि जवही दीयर में क्षेत्र विकास योजनांतर्गत सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान नामजद लोग आकर यह कहने लगे कि हमारी भी यहां जमीन है।