महमूदाबाद: रामपुर मथुरा बांसुरा गांव के पास सड़क हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक गंभीर घायल
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के बांसुरा गांव के पास ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में चालक शैलेंद्र (32) व उनके भाई संदीप (25) निवासी जयरामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य अज्ञात भी चोटिल हुआ। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर