बबेरू: निलाथू गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार दो लोग अनियंत्रित होकर गिरे, गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में भर्ती
Baberu, Banda | Jul 31, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बगेहटा गांव के रहने वाले शिवबरण पुत्र मैकू उम्र 55 वर्ष, व दयाराम पुत्र दाऊ उम्र 58 वर्ष यह आज शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार होकर दोनों लोग बिसंडा दवा लेने जा रहे थे, तभी निलाथू गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी, जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों ने देखा तोसीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया।