जमुई: मदन रोड पर पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सिंचाई विभाग का चालक घायल
Jamui, Jamui | Aug 14, 2025 जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मदन रोड के समीप गुरुवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में सिंचाई विभाग का प्राइवेट चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह 10 बजे के करीब की है।सिरचन नवादा मोहल्ला निवासी पंकज कुमार अपने निजी काम से मदन रोड की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। डायल 112 पुलिस के द्वारा अस्पताल लाया गया।