जमुई: समाहरणालय से जिला प्रशासन द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, DM, SP व अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी हुए शामिल
Jamui, Jamui | Aug 14, 2025 जिला प्रशासन की ओर से “मां तुझे प्रणाम” और अमर बलिदानियों को नमन कार्यक्रम के तहत गुरुवार की सुबह 8:00 बजे शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें डीएम नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल सहित जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा पूरे बाजार का भ्रमण कर श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई।