सहारनपुर: सहारनपुर के हैदराबाद पैलेस शादी समारोह में शातिर युवक ने महिलाओं के बीच से पर्स उड़ाया, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सहारनपुर के 62 फुटा रोड स्थित हैदराबाद पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान पर्स चोरी की घटना सामने आई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, समारोह में भारी भीड़ और जश्न का माहौल था, जिसका फायदा उठाते हुए एक शातिर युवक ने महिलाओं के बीच बैठकर मौके की तलाश की।