मड़ियाहू: बरसठी सीएचसी के असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर दीपक कुमार सरोज की सड़क हादसे में हुई मौत
जौनपुर ke बरसठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)में तैनात असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर दीपक कुमार सरोज की शनिवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामपुर थाना क्षेत्र के गहरौल गांव के पास वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रहे एक सर्प को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।