हज़ारीबाग: घने कोहरे में लिपटा हजारीबाग, बढ़ी ठंड
कोहरे की चादर में हजारीबाग, ठंड का बढ़ा प्रकोप हजारीबाग में कड़ाके की ठंड का असर साफ दिख रहा है। शहर की झील घने कोहरे में पूरी तरह ढकी नजर आई, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। ठंड और सर्द हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित है।लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।