हज़ारीबाग: महिलाओं के अपमान पर जनआक्रोश: खिदमत-ए-ख़ल्क का विरोध, नीतीश कुमार से माफी की मांग
जुम्मा नमाज़ के बाद खिदमत-ए-ख़ल्क के नेतृत्व में सुजैत चौक से हज़ारों लोगों ने महिलाओं के अपमान के खिलाफ शांतिपूर्ण लेकिन कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर किसी भी तरह की चोट स्वीकार्य नहीं है।संगठन ने आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान/कृत्य महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध हैं ।