हज़ारीबाग: दारू पुलिस की तत्परता: कुएं में डूबे युवक को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
दारू थाना क्षेत्र में एक युवक कुएं में डूब गया। सूचना मिलते ही दारू पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को विभागीय वाहन से सदर अस्पताल, हजारीबाग ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।