सिरोही: गौतम ऋषि महादेव का त्रिदिवसीय लक्की मेला शुरू, कल होगा गंगा प्रवास
Sirohi, Sirohi | Apr 13, 2026 सिरोही जिले के निकटवर्ती चोटिला गांव के पास अरावली पर्वतमाला की गोद में स्थित गौतम ऋषि महादेव का प्रसिद्ध त्रिदिवसीय लक्की मेला रविवार से शुरू हो गया। मेले में सिरोही, जालोर, पाली सहित आसपास के जिलों व राज्यों से मीणा समाज के श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। श्री गौतम ऋषि ट्रस्ट के अध्यक्ष रताराम मीणा के अनुसार 14 अप्रैल को मेला