कटनी ग्रामीण: नौतपा से पहले रीठी के खंड चिकित्सा अधिकारी ने की अपील, भीषण गर्मी में बरतें सावधानी
रीठी तहसील क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी और नौतपा शुरू होने से पहले ही पड़ रही भीषण तपिश को देखते हुए रीठी के डॉ. आसित निगम ने क्षेत्रवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आसित निगम ने कहा कि वर्तमान समय में तेज गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है।