#गाजियाबाद पुलिस ने ऑन डिमांड बच्चा चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. मामले में दो महिलाओं सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
पकड़े गए आरोपियों में मिस्त्री, प्लंबर और ठेला लगाने वाले लोग शामिल पाए गए हैं. चार लाख रुपये में मासूम बच्चे की कीमत तय करके चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था.
पुलिस टीम द्वारा सकुशल बरामद बच्चा परिजनों को सौंप दिया गया है. डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बच्चे को गोद में लेकर दुलारा, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद जताया.
Allahabad, Allahabad | Aug 13, 2026