बहराइच: फुटहा में दाल गिरने से झुलसी बच्ची, अस्पताल में इलाज जारी है
बहराइच के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के फुटहा में बच्ची खुश्बू दाल से झुलस गई। बच्ची के पिता का नाम पेशकार है। और वह मूल रूप से थाना रामगांव क्षेत्र के बौकहा गांव की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार, घर में काम के दौरान खौलती दाल गिरने से खुश्बू बुरी तरह झुलस गई। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।